LIC न्यू पेंशन प्लान 867

By | September 17, 2022

LIC न्यू पेंशन यूलिप प्लान 867 की विशेषताएं, फायदे, उदाहरण हिंदी में

LIC न्यू पेंशन यूलिप प्लान 867 – लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड ऑफ इंडिया (LIC) ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नया पेंशन प्लान लॉन्च किया है, जो कि युवाओं को उनके रिटायरमेंट की प्लानिंग में मदद करेगी, LIC न्यू पेंशन प्लस प्लान (LIC New Pension Plus) जिसकी तालिका संख्या 867 है जो 5 सितम्बर 2022 को लॉन्च हो चुकी है।

LIC ने बताया है कि यह एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, यूनिट लिंक्ड, व्यक्तिगत Pension Plan है, इस पेंशन प्लान को आप सिंगल प्रीमियम या रेगुलर प्रीमियम पेमेंट फ्रीक्वेंसी के साथ भी खरीद सकते हैं।

LIC न्यू पेंशन यूलिप प्लान 867
LIC न्यू पेंशन यूलिप प्लान 867

इसमें आप अवधि के पूरा होने पर एक एनुएटी प्लान के जरिए इसे रेगुलर इनकम के रूप में भी बदल सकते हैं, इस प्लान की खास बात यह है की आप इसे एजेंट के माध्यम से और ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं, LIC न्यू पेंशन प्लस प्लान 867 यूनिट लिंक्ड पेंशन प्लान है इसका मतलब यह है यह मार्केट से जुड़ा हुआ प्लान है।

यह प्लान आपके लिए कितना उपयोगी हो सकता है और इस प्लान की क्या खासियत है आगे आप जानने वाले हैं।

LIC न्यू पेंशन प्लस 867 – मुख्य विशेषताएं (Key Features)

  • एलआईसी न्यू पेंशन प्लस 867 एकल, मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक बचत विकल्प के साथ एकल और नियमित प्रीमियम पॉलिसी है।
  • आप 4 अलग-अलग फंड ऑप्शंस बॉन्ड, सिक्योर्ड, बैलेंस्ड और ग्रोथ में से चुन सकते हैं।
  • साल में 4 बार चारों फंडों के बीच स्विच करने की अनुमति है।
  • फंड मूल्य का 10% से 25% आंशिक निकासी के रूप में निकाला जा सकता है।
  • आप 5 वें साल के बाद आंशिक या पूर्ण निकासी कर सकते हैं।
  • यूनिट फंड वैल्यू के अतिरिक्त गारंटीड एडिशन की पेशकश की गई है।
  • सरेंडर की सुविधा 5 साल की लॉक-इन अवधि के बाद मिलती है।

Also read this LIC Best pension for life time know more…..

मापदंड (Parameter)


प्रवेश की न्यूनतम आयु25 वर्ष (पूर्ण)
प्रवेश की अधिकतम आयु75 वर्ष
प्रीमियम भुगतानएकल, वार्षिक, अर्धवार्षिक, तिमाही, मासिक
पालिसी अवधी10 से 42 वर्ष
न्यूनतम निवेश राशीएकल प्रीमियम के लिए:
1,00,000 रु.
रेगुलर प्रीमियम के लिए:
वार्षिक 30,000
अर्धवार्षिक 16,000
तिमाही 9,000
मासिक 3,000
अधिकतम निवेश राशीकोई सीमा नहीं
ऋण (Loan)ऋण की सुविधा नहीं है
अभ्यर्पण (Surrender)5 बर्ष के बाद
LIC न्यू पेंशन यूलिप प्लान 867 – मापदंड

LIC न्यू पेंशन यूलिप प्लान 867 के तहत होने वाले लाभ

मैच्योरिटी (परिपक्वता) लाभ:

परिपक्वता पर देय लाभ: बीमित व्यक्ति के परिपक्वता की निर्धारित तिथि तक जीवित रहने पर 60% कम्यूटेशन के लिए पात्र है और शेष 40% को वार्षिकी में परिवर्तित किया जायेगा।

मृत्यु लाभ:

जोखिम शुरू होने की तिथि के बाद मृत्यु पर: निम्नलिखित में से उच्चतम के बराबर राशि देय होगी।

  • यूनिट फंड वैल्यू; या
  • प्राप्त कुल प्रीमियम का 105% (आंशिक निकासी घटाकर) जो भी अधिक हो।

गारंटीड एडिशन्स नियमित प्रीमियम के लिए

नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित नियमित प्रीमियम के प्रतिशत के रूप में गारंटीकृत परिवर्धन पॉलिसी वर्षों की विशिष्ट अवधि के पूरा होने पर यूनिट फंड में जोड़ा जाएगा। गारंटीड एडिशन्स आपके वार्षिक प्रीमियम के प्रतिशत के रूप में निम्नलिखित प्रकार से दिया जाएगा।

गारंटीड एडीशन्स – नियमित प्रीमियम पॉलिसी के लिए

पॉलिसी अवधि के अंत मेंगारंटीड एडीशन्स (वार्षिक प्रीमियम के प्रतिशत के रूप में)
6th वर्ष5%
10th वर्ष10%
11-15 वर्ष4% every year
16-20 वर्ष5.5% every year
21-25 वर्ष7% every year
26-30 वर्ष8.75% every year
31-35 वर्ष10.75% every year
36-40 वर्ष13% every year
41-42 वर्ष15.5% every year
गारंटीड एडीशन्स (वार्षिक प्रीमियम के प्रतिशत के रूप में)

इसका अर्थ है कि अगर आपने नियमित प्रीमियम के रूप में, रु.1,00,000 का भुगतान हर वर्ष किया है तो 6 वें वर्ष के बाद से रु. 5,000 मुल्य के युनिट्स आपके अकाउंट में जुड़ता रहेगा। आपका कुल रकम कुछ इस तरह दिखेगा,

पॉलिसी अवधि के अंत सेगारंटीड एडिशन्स
6th वर्षRs. 5,000
10th वर्षRs. 10,000
11-15 वर्षRs. 20,000 (4% every year)
16-20 वर्षRs. 27,500 (5.5% every year)
21-25 वर्षRs. 35,000 (7% every year)
26-30 वर्षRs. 43750 (8.75% every year)
31-35 वर्षRs. 53750 (10.75% every year)
36-40 वर्षRs. 65000 (13% every year)
41-42 वर्षRs. 77500 (15.5% every year)

Also Read This – LIC’s New Single Premium ULIP Plan 849

गारंटीड एडिशन्स एकल प्रीमियम के लिए

नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित एकल प्रीमियम के प्रतिशत के रूप में गारंटीकृत परिवर्धन पॉलिसी वर्षों की विशिष्ट अवधि के पूरा होने पर यूनिट फंड में जोड़ा जाएगा। गारंटीड एडिशन्स आपके वार्षिक प्रीमियम के प्रतिशत के रूप में निम्नलिखित प्रकार से दिया जाएगा।

गारंटीड एडीशन्स – एकल प्रीमियम पॉलिसी के लिए

पॉलिसी अवधि के अंत मेंगारंटीड एडीशन्स (एकल प्रीमियम के प्रतिशत के रूप में)
6th वर्ष4%
10th वर्ष5%
11-15 वर्ष1.25% every year
16-20 वर्ष1.5% every year
21-25 वर्ष2% every year
26-30 वर्ष2.5% every year
31-35 वर्ष3% every year
36-40 वर्ष3.75% every year
41-42 वर्ष4.5% every year
गारंटीड एडीशन्स (एकल प्रीमियम के प्रतिशत के रूप में)

इसका अर्थ है कि अगर आपने एकल प्रीमियम के रूप में, रु.1,00,000 का भुगतान एक बार किया है तो 6 वें वर्ष के बाद से रु. 4,000 मुल्य के युनिट्स आपके अकाउंट में जुड़ता रहेगा। आपका कुल रकम कुछ इस तरह दिखेगा,

पॉलिसी अवधि के अंत सेगारंटीड एडिशन्स
6th वर्षRs. 4,000
10th वर्षRs. 5,000
11-15 वर्षRs. 5625 (1.25% every year)
16-20 वर्षRs. 7,500 (1.5% every year)
21-25 वर्षRs. 10,000 (2% every year)
26-30 वर्षRs. 12500 (2.5% every year)
31-35 वर्षRs. 15000 (3% every year)
36-40 वर्षRs. 18750 (3.75% every year)
41-42 वर्षRs. 22500 (4.5% every year)

Also Read this : Invest 10K per month & Get Rs 1 Cr returns

LIC न्यू पेंशन यूलिप प्लान 867 के लिए उदाहरण

एलआईसी न्यू प्लान 867 के लाभों को स्पष्ट करने के लिए, आइए एक ऐसे व्यक्ति का उदाहरण लेते हैं जो LIC पेंशन प्लस प्लान 867 खरीद रहा है, जिसमें निम्नलिखित विवरण हैं।

एकल प्रीमियम विकल्प
मूल प्रीमियम (एकल प्रीमियम)GST @ 0%कुल प्रीमियम
1,00,000Nil1,00,000
आयु30 वर्ष
पालिसी अवधि15 वर्ष
पॉलिसी खरीद वर्ष2022

परिपक्वता विवरण

यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि (अर्थात 15 वर्ष) तक जीवित रहता है, तो फण्ड राशी निम्नानुसार होगी।

वर्षआयुप्रीमियमGAफण्ड
राशी
202230100000 0
2023310 0
2024320 0
2025330 0
2026340 0
20273504000149708
2028360 159206
2029370 174018
2030380 190292
2031390 208166
20324005000232787
20334101250250601
20344201250274287
20354301250300316
20364401250328908
20374501250328908
फण्ड राशी – 328908
LIC न्यू पेंशन यूलिप प्लान 867 के लिए उदाहरण

परिपक्वता पर देय लाभ: बीमित व्यक्ति के परिपक्वता की निर्धारित तिथि तक जीवित रहने पर 60% कम्यूटेशन के लिए पात्र है और शेष 40% को वार्षिकी में परिवर्तित किया जायेगा।

LIC न्यू पेंशन यूलिप प्लान 867 के तहत फंड के विकल्प – 4 विकल्प हैं

आवश्यक जानकारी – आपके योजना में मिलनेवाला रिटर्न पूर्णतः इस बात पर निर्भर करता है कि, आप किस प्रकार के फंड्स का चुनाव करते हैं। तो यह बहुत आवश्यक है कि, आप बड़े ‘ध्यान से इन फंड्स का चुनाव करें। अगर आप कम जोखिम वाले फंड चुनते हैं तो, आपको मिलनेवाला रिटर्न बहुत आकर्षक नहीं होगा।

क्योंकि आपको 5 साल या उससे अधिक के लिए निवेश करना है, तो बेहतर होगा कि आप थोड़े ज्यादा जोखिम वाले फंड्स का चुनाव करें ताकि आपको बेहतर रिटर्न का लाभ मिल सके। इन फंड्स को एलआईसी के अनुभवी फंड मैनेजर्स द्वारा मैनेज किया जाता है।

फंड का नामफंड कंपोजिशनरिस्क प्रोफाइल
सरकार / सरकार गारंटीड सिक्योरिटीज / कॉर्पोरेट डेटशॉर्ट टर्म इनवेस्टमेंट जैसे मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्सलिस्टेड इक्विटी शेयर
ग्रोथ20% से 60%0% से 40%40% से 80%ज्यादा जोखिम
बैलेंस्ड30% से 70%0% से 40%30% से 70%मध्यम जोखिम
सिक्योर्ड45% से 85%0% से 40%15% से 55%कम मध्यम जोखिम
बॉन्ड फंड0% से 60%0% से 40%निलकम जोखिम
LIC न्यू पेंशन यूलिप प्लान 867 के तहत फंड के विकल्प

LIC न्यू पेंशन यूलिप प्लान 867 के लिए अतिरिक्त जानकारी

स्विचिंग – आप किसी भी समय अपने संचित धन को दूसरे फंड्स में ट्रांसफर कर सकते हैं, हर साल 4 स्विच फ्री हैं।

प्रीमियम में अनिरंतरता करने पर – निम्नलिखित 2 परिदृश्य हैं:

  • यदि आप 5 वर्षों के पहले ही प्रीमियम का भुगतान करना बंद कर देते हैं – प्रीमियम भुगतान की अनुग्रह अवधि समाप्त होने के बाद, जो भी फंड की वैल्यू होगी वो डिस्कन्टिन्युएड (बंद) पॉलिसी फंड में चली जाएगी। आपका रिस्क कवर भी समाप्त हो जाएगा। वर्तमान नियमों के अनुसार आपको 4% की ब्याज दर का लाभ मिलता रहेगा। 0.5% का फंड मैनेजमेंट चार्ज लागू होगा और इसके अलावा अन्य कोई शुल्क नहीं होगा। पॉलिसी के 5 वर्ष पूरे होते ही फंड का भुगतान पॉलिसी धारक को कर दिया जाएगा।     
  • यदि आप 5 वर्षों तक पॉलिसी में बने रहने के बाद प्रीमियम का भुगतान करना बंद कर देते हैं – प्रीमियम के भुगतान की अनुग्रह अवधि समाप्त होने के बाद, आपके पास निम्नलिखित विकल्प हैं:
    • अपना पैसा वापस लें और पॉलिसी बंद कर दें।
    • आपकी पॉलिसी को पेड-अप में रूपांतरित करें और उसे कम की गई बीमित राशि के साथ जारी रखें। आप अपने निवेश को बाद में कभी भी निकाल सकते हैं।
    • बाक़ी प्रीमियम का भुगतान करके आप अपनी पॉलिसी को पुनर्जीवित कर जरी रख सकते हैं। यह आप योजना के बंद होने के दो साल के भीतर कर सकते हैं। 

लोन – इस योजना के तहत किसी प्रकार की कोई लोन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
सरेंडर – आप पॉलिसी में 5 वर्षों तक बने रहने के बाद कभी भी अपनी योजना को सरेंडर कर सकते हैं और फंड वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप 5 साल से पहले सरेंडर कर देते हैं, तो फंड डिस्कन्टिन्युएड (बंद) फंड में चला जाएगा और आप इसे 5 वर्ष के बाद वापस ले सकते हैं – इसके साथ ही आपको डिस – कॉन्टीनुअशन शुल्क भी अदा करना होगा।
ग्रेस अवधि – आपके पास मासिक भुगतान मोड के लिए 15 दिनों की छूट अवधि और प्रीमियम भुगतान के अन्य तरीकों के लिए 30 दिन की छूट अवधि है।

Also Read this : Invest 10K per month & Get Rs 1 Cr return

I hope “LIC न्यू पेंशन यूलिप प्लान 867 ” के बारे में ये जानकारी अच्छी लगी होगी, अगर हाँ तो इसे अपने सभी Friends के साथ Social media पर Share जरुर करें ताकी आपकी मदद से दुसरे लोग भी इस योजना की जानकारी को पढ़ सकें, और वो इसका लाभ ले सके, कोई ऐसी जानकारी रह गयी हो और आप जानना चाहते हो तो आपके सुझाव व प्रस्ताव स्वीकार्य हैं और नीचे दिए गए comment box में टिप्पणी भी अवश्य दें! धन्यवाद…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *