LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक 932, विशेषताएं, लाभ, उदाहरण पूरी जानकारी हिंदी में
LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान 932 जिसे LIC Of India ने 1 फ़रवरी 2020 से इसकी शुरुवात की है। यह एक गैर-लिंक, लाभ के साथ धन वापसी योजना है, जो बच्चों की शिक्षा के समय आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

जो माता-पिता समझदार होते वे अपने बच्चों के लिए भविष्य की प्लानिंग उनके जन्म पर ही कर लेते हैं। इसी प्लानिंग को सफल बनाने के लिए LIC ने बच्चों के भविष्य के लिए “LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक 932” लेकर आई हैं।
LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान 932 विशेष रूप से बच्चों की विभिन्न वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाई गई है और यह योजना अवधि के दौरान बच्चे के जीवन पर जोखिम कवर भी प्रदान करती है। इस योजना में बच्चे को उसके 18, 20 तथा 22 की उम्र में मूल बीमा राशी का 20% मनी बैक के रूप में दिया जाता है ताकि बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो। आगे हम एलआईसी न्यू चिल्ड्रेन मनी बैक प्लान को एक उदाहरण के द्वारा समझने की कोशिश करेंगे।
LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान 932 के लाभ
मृत्यु लाभ
मृत्यु पर | मृत्यु का लाभ |
---|---|
अगर पॉलिसीधारक की जोखिम प्रारंभ होने की तारीख से पहले मृत्यु हो जाती है। | प्रीमियम भुगतान की कुल राशि – (कर + अतिरिक्त प्रीमियम + राइडर प्रीमियम)। |
अगर पॉलिसीधारक की जोखिम प्रारंभ होने की तारीख के बाद मृत्यु हो जाती है। | बीमित रकम + वेस्टेड प्रत्यावर्ती बोनस + एफएबी।मृत्य लाभ कुल बीमित राशि के 105% से कम नहीं होंगे |
परिपक्वता लाभ
परिपक्वता पर बीमित रकम: मूल बीमित राशि का 40% + निहित साधारण संशोधन बोनस और एफएबी (यदि कोई हो) देय होगा।
उत्तरजीविता लाभ
प्रत्येक पॉलिसी की वर्षगांठ पर बीमाकर्ता के जीवनकाल के 18, 20 और 22 वर्ष की आयु के पूरा होने के तुरंत बाद या तत्काल बाद तक जीवित रहने पर मूल बीमित राशि का 20% देय होगा, बशर्ते पॉलिसी पूर्ण रूप से चालू होनी चाहिए।
प्रीमियम परित्याग लाभ
P. W. B मतलब प्रीमियम परित्याग लाभ, अर्थात जो माता या पिता ने इस प्लान को लिया हैं और बच्चे का प्रीमियम दे रहें हैं। अगर पालिसी अवधी के दौरान उनकी मृत्यु तो, आगे का प्रीमियम LIC Of India खुद भरती हैं। मतलब आगे की सभी प्रीमियम माफ हो जाती हैं।
LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान 932 पात्रता व शर्तें
पात्रता मापदंड | विवरण |
---|---|
प्रवेश आयु | न्यूनतम: 0 वर्ष (निकटतम जन्मतिथि) अधिकतम: 12 वर्ष (निकटतम जन्मतिथि) |
बीमाराशि | न्यूनतम: रू 1,00,000 / – अधिकतम: कोई सीमा नहीं |
पॉलिसी अवधि | 25 साल – (प्रवेश की आयु) |
परिपक्वता आयु | न्यूनतम: 25 वर्ष अधिकतम: 25 वर्ष यदि उम्र: 5 वर्ष, परिपक्वता आयु: 25 – 5 = 20 वर्ष |
प्रीमियम भुगतान मोड | वार्षिक, छमाही, तिमाही, और मासिक (ECS) |
नोट: मूल बीमित राशि 10,000 / – रुपये के गुणकों में होगी।
योजना के तहत जोखिम के प्रारंभ की तिथि:
उन बच्चों के मामले में जिनकी उम्र 8 वर्ष से कम है, जोखिम शुरू पॉलिसी लेने के 2 साल या 8 साल की उम्र पूर्ण होने के बाद शुरू होगा, जो भी पहले हो।
यह भी पढ़ें » LIC की बेहतरीन शिक्षा योजना 934
रिबेट्स
दो तरह के छूट उपलब्ध हैं:
- मोड छूट
मोड | छूट (%) |
---|---|
वार्षिक | 2% |
छमाही | 1% |
त्रैमासिक | शून्य |
मासिक | शून्य |
2. उच्च बीमा राशि छूट
बीमा राशि छूट | छूट (%) |
---|---|
1,00,000 से 1,90,000 | शुन्य |
2,00,000 से 4,90,000 | 2% मूल बीमा राशि। |
5,00,000 या अधिक | 3% मूल बीमा राशि। |
परिपक्वता आयु विस्तार से: उदाहरण के लिए
यदि बीमित बाल प्रवेश आयु 0 वर्ष है तो पॉलिसी परिपक्वता उम्र 25 साल होगी। यदि बीमित बाल प्रवेश की आयु 5 वर्ष है तो परिपक्वता आयु 20 वर्ष होगी। इसका मतलब यह है कि किसी भी मामले में LIC of india न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान 932 में बीमाकृत बच्चे की उम्र 25 वर्ष होने पर पालिसी पूर्णरूप से परिपक्व हो जाएगी।
LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान 932 के लिए उदाहरण
दीपक का एक उदाहरण जिसका बच्चा 1 वर्ष का है, निम्नलिखित विवरण के साथ इस योजना को खरीद रहा है।
बीमा राशि | Rs.5,00,000 |
आयु | 1 Year |
पालिसी अवधी | 24 Years (25-बच्चे की वर्तमान आयु) |
पालिसी खरीद वर्ष | 2016 |
वार्षिक प्रीमियम | Rs. 22609/- |
परिपक्वता विवरण
यदि पॉलिसीधारक दीपक का बच्चा पॉलिसी की अवधि 24 साल हो जाते हैं तो उसके बच्चे की परिपक्वता राशि नीचे दी गई है।
आयु के समापन के बाद:
18 वर्षों में = बीमित राशि का 20% यानि रुपये 100000/-
20 वर्षों में = बीमित राशि का 20% यानि रुपये 100000/-
22 वर्षों में = बीमित राशि का 20% यानि रुपये 100000/-
परिपक्वता वर्ष | परिपक्वता आयु | परिपक्वता राशि (लगभग) |
---|---|---|
2040 | 25 | 9,51,000/- |
प्रत्येक वर्ष के अनुसार बीमाँ राशि
आयु | सामान्य बीमा | प्रीमियम | LIC रिटर्न्स |
---|---|---|---|
1 | 21113 | 22609 | 0 |
2 | 42227 | 22213 | 0 |
3 | 572000 | 22213 | 0 |
4 | 596000 | 22213 | 0 |
5 | 620000 | 22213 | 0 |
6 | 644000 | 22213 | 0 |
7 | 668000 | 22213 | 0 |
8 | 692000 | 22213 | 0 |
9 | 716000 | 22213 | 0 |
10 | 740000 | 22213 | 0 |
11 | 764000 | 22213 | 0 |
12 | 788000 | 22213 | 0 |
13 | 812000 | 22213 | 0 |
14 | 836000 | 22213 | 0 |
15 | 870000 | 22213 | 0 |
16 | 896500 | 22213 | 0 |
17 | 923000 | 22213 | 0 |
18 | 949500 | 22213 | मनी बैक 100000 |
19 | 981000 | 22213 | 0 |
20 | 1015000 | 22213 | मनी बैक 100000 |
21 | 1054000 | 22213 | 0 |
22 | 1103000 | 22213 | मनी बैक 100000 |
23 | 1177000 | 22213 | 0 |
24 | 1251000 | 22213 | 0 |
25 | 0 | 0 | परिपक्वता राशी 951000 |
यह भी पढ़ें » LIC न्यू मनी बैक प्लान 921
अतिरिक्त जानकारी
जोखिम कवरेज: पॉलिसी की अवधि के अंत तक
जोखिम के प्रारंभ की तिथि: जिन बच्चों की आयु 8 वर्ष से कम है, उनके पालिसी लेने के 2 साल बाद या 8 साल की उम्र पूर्ण होने के बाद जोखिम सुरु होगा।
लॉकिंग अवधिः 2 वर्ष
आयकर में छूट: प्रीमियम भुगतान के लिए धारा 80 सी के तहत उपलब्ध है और परिपक्वता के लिए धारा 10 (10 डी) के तहत।
प्रस्ताव प्रपत्र: प्रस्ताव प्रपत्र संख्या इस योजना के तहत 300, 340 और 360 का उपयोग किया जाएगा
कुलिंग ऑफ अवधि: यदि कोई पॉलिसीधारक पॉलिसी की “नियम व शर्तों” से संतुष्ट नहीं है, तो वह पॉलिसी की प्राप्ति की तारीख से 15 दिनों के भीतर पॉलिसी वापस कर सकती है।
Services that I offer
- New LIC Policy Quotes and Completion
- Complete guidance
- Doorstep Premium Collection Service
- Personalized Policy Recommendations
- Renewal / Revival of Lapsed Policies
- Human Life Value Calculation
- Life Time Services
FOR MORE INFORMATION PLEASE CONTACT -:
BASPA NAND PANCHOLI
CON.9891009400
Office Address:-
25,KG,Marg,Jeevan Prakash Building.
LIC of India,Branch Unit-117.
3rd floor,C.P. New Delhi-110001.
I hope “LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान 932” के बारे में ये जानकारी अच्छी लगी होगी, अगर हाँ तो इसे अपने सभी Friends के साथ Social media पर Share जरुर करें ताकी आपकी मदद से दुसरे लोग भी इस योजना की जानकारी को पढ़ सकें, और वो इसका लाभ ले सके, कोई ऐसी जानकारी रह गयी हो और आप जानना चाहते हो तो आपके सुझाव व प्रस्ताव स्वीकार्य हैं और नीचे दिए गए comment box में टिप्पणी भी अवश्य दें! धन्यवाद….
LIC की अन्य योजनायें
- LIC आधार स्तंभ 943LIC आधार स्तंभ 943 की विशेषताएं, लाभ, मापदंड, उदाहरण पूरी जानकारी उदाहरण के साथ LIC आधार स्तंभ 943- एलआईसी प्लान आधार स्तंभ 943 को LIC of India द्वारा विशेष रूप से पुरुषों के लिए शुरू की गयी एक नई योजना है। जिसको लेने के लिए UIDAI द्वारा जारी आधार कार्ड (Adhar Card) अनिवार्य है। एलआईसी… Read More »
- LIC जीवन आजाद प्लान 868LIC जीवन आजाद प्लान 868 की विशेषताएं, फायदे, उदाहरण, हिंदी में LIC of India ने 19th जनवरी 2023 से एक नई योजना जिसका नाम “LIC जीवन आजाद प्लान 868‘ है, इस योजना की तालिका का नंबर 868 है। यह एक नॉन लिंक, नॉन पार्टिसिपेटिंग इंडीविजुअल सेविंग लाइफ इन्श्योरेन्स प्लान है। यानी की इस प्लान में मिलने… Read More »
- LIC Jeevan Azad Plan 868LIC Jeevan Azad Plan 868, Benefits, Features, parameter and Review LIC of India new plan launched on 19th January 2023 which name is LIC Jeevan Azad Plan 868 (LIC Table no. 868) is a traditional plan which means not related to market. Jeevan Azad Plan 868 is a combination of insurance and savings. LIC’s Jeevan… Read More »
- LIC New Jeevan Amar 955LIC New Jeevan Amar 955: Eligibility, Features, Benefits, Maturity full details. LIC New Jeevan Amar 955 – is a new term plan by LIC OF INDIA. LIC New Jeevan Amar Plan 955 is a non-linked, non-participating, term insurance plan. LIC of India has launched this scheme on 23 November 2022. This is a LIC offline… Read More »
- LIC जीवन अमर 955LIC जीवन अमर 955, विवरण, पात्रता, विशेषताएं और हिंदी में समीक्षाएं LIC जीवन अमर 955 – LIC OF INDIA द्वारा एक नई टर्म योजना है। LIC जीवन अमर योजना 955 एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, टर्म इंश्योरेंस प्लान है। LIC OF INDIA ने इस योजना को 23, November 2022 को launch किया है। यह एक LIC offline… Read More »