LIC धन वर्षा प्लान 866

By | October 19, 2022

LIC धन वर्षा प्लान 866 की विशेषताएं, फायदे, उदाहरण हिंदी में

LIC धन वर्षा प्लान 866 – लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड ऑफ इंडिया (LIC) ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है, यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है जो आपको गारंटीड बचत और सुरक्षा प्रदान करेगी, इस योजना की तालिका संख्या 866 है जो 17 अक्तूबर 2022 को लॉन्च हो चुकी है।

LIC धन वर्षा प्लान 866 हिन्दी
LIC धन वर्षा प्लान 866

LIC ने बताया है कि यह एक गारेंटीड परिपक्वता, नॉन लिंक्ड, व्यक्तिगत, एकल प्रीमियम Plan है, इस प्लान को आप सिंगल प्रीमियम के रूप में दो विकल्प के साथ ले सकते हैं। इस सिंगल प्रीमियम योजना में आप 10 गुना रिस्क कवर पा सकते हैं।

LIC धन वर्षा प्लान 866” केवल इसी वित्तीय वर्ष 2022-2023 तक ही उपलब्ध रहेगा। मतलब इस प्लान को केवल 31 मार्च 2023 तक ही लिया जा सकता है। इस योजना को ऑफलाइन मोड के अलावा ऑनलाइन मोड में भी लिया जा सकता है।

यह प्लान आपके लिए कितना उपयोगी हो सकता है और इस प्लान की क्या खासियत है आगे आप जानने वाले हैं।

मुख्य विशेषताएं (Key Features)

  • एलआईसी धन वर्षा 2 विकल्प के साथ एकल प्रीमियम पॉलिसी है।
  • इस योजना में गारंटीड एडिशन की पेशकश की गई है।
  • इस योजना में लोन लेने की सुविधा उपलब्ध है।
    • पहले तीन पॉलिसी वर्ष के दौरान: सिंगल प्रीमियम का 75%
    • उसके बाद : सिंगल प्रीमियम का 90%
  • सरेंडर की सुविधा – पॉलिसीधारक द्वारा पॉलिसी के दौरान किसी भी समय पॉलिसी को सरेंडर किया जा सकता है।

Also read this LIC Best pension for life time know more…..

मापदंड (Parameter)


प्रवेश की न्यूनतम आयु3 वर्ष (पूर्ण) – 15 वर्ष की अवधी के लिए
8 वर्ष (पूर्ण) – 10 वर्ष की अवधी के लिए
प्रवेश की अधिकतम आयु60 वर्ष – विकल्प 1 के लिए
40 वर्ष – विकल्प 2 के लिए (10 वर्ष की अवधी के लिए)
35 वर्ष – विकल्प 2 के लिए (15 वर्ष की अवधी के लिए)
प्रीमियम भुगतानएकल
पालिसी अवधी10 और 15 वर्ष
न्यूनतम निवेश राशी1,25,000 रु.
अधिकतम निवेश राशीकोई सीमा नहीं
ऋण (Loan)ऋण की सुविधा है
LIC धन वर्षा प्लान 866 – मापदंड

LIC धन वर्षा प्लान 866 के तहत होने वाले लाभ

मैच्योरिटी (परिपक्वता) लाभ:

परिपक्वता पर देय लाभ: मैच्चोरिटी पर मूल बीमाधन + गारंटीड एडीशन बोनस पालिसी के अंत में दिया जाएगा।

मृत्यु लाभ:

पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर देय मृत्यु लाभ जोखिम शुरू होने की तारीख के बाद लेकिन परिपक्वता की तारीख से पहले, अर्जित गारंटीकृत परिवर्धन के साथ “मृत्यु पर बीमा राशि” होगी।

“मृत्यु पर बीमा राशि” पॉलिसीधारक द्वारा चुने गए विकल्प पर निर्भर करेगा जो निम्नानुसार है:
विकल्प 1: चुने हुए मूल बीमा राशि के लिए – सारणी प्रीमियम का 1.25 गुना
विकल्प 2: चुने हुए मूल बीमा राशि के लिए – सारणीबद्ध प्रीमियम का 10 गुना

जोखिम शुरू होने की तिथि के बाद मृत्यु पर: मूल बीमाधन + गारंटीड एडीशन बोनस देय होगा।

Also Read This – LIC’s New Single Premium ULIP Plan 849

गारंटीड एडिशन्स

नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित गारंटीकृत बोनस प्रत्येक पॉलिसी वर्ष अवधि के पूरा होने पर मूल पालिसी में जोड़ा जाएगा। गारंटीड एडिशन्स आपको प्रति 1000 बीमा राशी के रूप में निम्नलिखित प्रकार से दिया जाएगा।

गारंटीड एडीशन्स

गारेंटीड एडिशन( प्रति रू. 1000/- मूल बीमा राशी
मूल बीमाधन विकल्प 1 (1.25 गुणा) विकल्प 2 (10 गुणा)
पालिसी अवधी 10 वर्ष पालिसी अवधी 15 वर्ष पालिसी अवधी 10 वर्ष पालिसी अवधी 15 वर्ष
रू. 1,25,000 से 2,45,000 60 65 25 30
रू. 2,50,000 से 6,75,000 65 70 30 35
रू. 7,00,000 एवम अधिक 70 75 35 40

Also Read this : Invest 10K per month & Get Rs 1 Cr returns

LIC धन वर्षा प्लान 866 के लिए उदाहरण

इस योजना के लाभों को स्पष्ट करने के लिए, आइए एक ऐसे व्यक्ति का उदाहरण लेते हैं जो योजना में रू. 10,00,000 बीमा राशी की पालिसी खरीद रहा है, जिसमें निम्नलिखित विवरण हैं।

एकल प्रीमियम विकल्प 2
मूल प्रीमियम (एकल प्रीमियम)GST @ 4.5%कुल प्रीमियम
8,86,75039,9049,26,654
आयु30 वर्ष
पालिसी अवधि15 वर्ष
पॉलिसी खरीद वर्ष2022

परिपक्वता विवरण

यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि (अर्थात 15 वर्ष) तक जीवित रहता है, तो मैच्योरिटी राशी निम्नानुसार होगी।

परिपक्वता वर्षपरिपक्वता आयुपरिपक्वता राशी
20374521,50,000/-

प्रत्येक वर्ष के अनुसार मृत्यु दावे

वर्षआयुप्रीमियमGAपरिपक्वता राशी
2022309,26,654750000
2023310750000
2024320750000
2025330750000
2026340750000
2027350750000
2028360750000
2029370750000
2030380750000
2031390750000
2032400750000
2033410750000
2034420750000
2035430750000
2036440750000
20374507500021,50,000/-
LIC धन वर्षा प्लान 866 के लिए उदाहरण

LIC धन वर्षा प्लान 866 के लिए अतिरिक्त जानकारी

लोन

  • इस योजना में लोन लेने की सुविधा उपलब्ध है।
    • पहले तीन पॉलिसी वर्ष के दौरान: सिंगल प्रीमियम का 75%
    • उसके बाद : सिंगल प्रीमियम का 90%
  • सरेंडर – आप पॉलिसी को लेने के बाद कभी भी अपनी योजना को सरेंडर कर सकते हैं।

Also Read this : Invest 10K per month & Get Rs 1 Cr return

I hope “LIC धन वर्षा प्लान 866” के बारे में ये जानकारी अच्छी लगी होगी, अगर हाँ तो इसे अपने सभी Friends के साथ Social media पर Share जरुर करें ताकी आपकी मदद से दुसरे लोग भी इस योजना की जानकारी को पढ़ सकें, और वो इसका लाभ ले सके, कोई ऐसी जानकारी रह गयी हो और आप जानना चाहते हो तो आपके सुझाव व प्रस्ताव स्वीकार्य हैं और नीचे दिए गए comment box में टिप्पणी भी अवश्य दें! धन्यवाद…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *